JSW One Platform IPO: इस समय हिंदुस्तान मे टेक्नोलॉजी कंपनी आईपीओ में काफी ज्यादा लिस्टिंग कर रही है| ऐसे में हाल ही में jsw one प्लेटफार्म ने भी अपना प्रस्ताव सेबी के सामने रखा हुआ है और कंपनी का कहना है कि हम इस आईपीओ के जरिए लगभग 3054 करोड रुपए इकट्ठा करेंगे| जिससे हमें अपने कारोबार को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी और हम एक अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे|
आपको बता दें कि कंपनी ने SEBI के पास अपना DRHP की फाइल कर दिया है|अब देखने वाली बात यह होगी कि से भी इन्हें कब आज में लाने की अनुमति देता है| लेकिन आईपीओ आने से पहले चलिए जानते हैं इनका कारोबार क्या है? और इनका क्या कस्टमर बेस है? और अभी तक उनकी कमाई कितनी रही है|
Read Also: Phone Pe, Google Pay, Paytm के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, इस्तेमाल करने वाले जरूर दे ध्यान
पैसे का उपयोग ब्रांड बिल्डिंग और मार्केटिंग में होगा
अगर आपके मन में सवाल है कि आखिरकार कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कहां करेगी और इस पैसे को कहां खर्च करेगी| तो आपको बता दें कि कंपनी की तरफ से जो दस्तावेज दिए गए हैं उसके मुताबिक ऐसा कंपनी का कहना है कि फ्रेश आईपीओ से जो भी पैसा इकट्ठा होगा उसमें से 125 करोड रुपए jsw1 कंस्ट्रक्शन में निवेश किया जाएगा|
इसके अलावा कंपनी अपने ब्रांड बिल्डिंग और मार्केटिंग पर पैसा खर्च करेगी| इसके अलावा 500 करोड रुपए jsw one finance limited में शामिल किया जाएगा| कंपनी अपने टेक्नोलॉजी और प्लेटफार्म को डेवलप करने के लिए 350 करोड रुपए का इस्तेमाल करेगी| इस तरीके से आईपीओ से जुटाए गए पैसे को आवंटित किया जाएगा|
कंपनी का बिजनेस और कस्टमर बेस क्या है
आपको बता दे की jsw1 प्लेटफॉर्म जो है वह मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन मटेरियल के विक्रेता से कनेक्ट करती है और MSMEs क्षेत्र में जिन्हें भी इसकी जरूरत होती है| इसके अलावा आपको बता दे की कंपनी की तरफ से कॉमर्स फाइनेंस लॉजिस्टिक्स प्रोसेसिंग एंड कस्टमाइजेशन की सर्विसेज प्रदान की जाती है| कंपनी के मुताबिक कंपनी के पास 95611 रजिस्टर्ड ग्राहक है और देखा जाए तो कंपनी का कस्टमर बेस काफी बड़ा है|
कंपनी के रेवेन्यू में 44 प्रतिशत का उछाल
देखिए अगर आप किसी भी कंपनी के IPO पैसा लगाना चाहते हैं| तो आपको यह जानना बहुत ही जरूरी होता है कि आखिरकार कंपनी के फाइनेंस कैसे हैं?कंपनी का रेवेन्यू क्या है? यह सब जानकारी होना बहुत ही जरूरी है ऐसे में कंपनी की तरफ से साल 2026 में जो उत्तर दिया गया है| उसके अकॉर्डिंग कंपनी का ऑपरेशनल रिवेन्यू 5,743 करोड रुपए का था| जो कि पिछले साल से मुकाबला करें तो लगभग 44 % अधिक है| पिछले साल इस कंपनी का रेवेन्यू साल 2025 में 3962 करोड रुपए रहा था |
2 thoughts on “JSW One Platform IPO: आईपीओ के जरिए कंपनी पैसा जुटाकर बढ़ाएगी कारोबार, जानिए jsw one प्लेटफार्म का कारोबार”