Toyota Glanza Facelift: अगर आपको भी Toyota की ही गाड़ियां पसंद आती हैं और आप चाहते हैं कि एक बेहतर माइलेज वाली कार आपके पास में हो आपके बजट में हो| तो आप सभी के लिए टोयोटा ग्लैंजा का नया फेस लिफ्ट वर्जन लांच होने जा रहा है| जिसको आप इस दिवाली सीजन पर खरीद सकते हैं |
इस बार टोयोटा की तरफ से इस गाड़ी में काफी बड़े बदलाव किए गए हैं और बहुत ही जबरदस्त फीचर्स के साथ यह गाड़ी आने वाली है| इसके आगे का लुक पूरी तरीके से चेंज रहने वाला है और कंपनी की तरफ से इस कार का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है|
आपको बता दे की कंपनी ने अपनी इस गाड़ी के आगे वाले ग्रिल पर काफी ज्यादा बदलाव किए हैं और आपको एक नए लुक के साथ यह गाड़ी भारतीय बाजार में 14 अक्टूबर 2026 को देखने को मिलेगी |
Toyota Glanza Facelift Features
टोयोटा की तरफ से ऑफिशल वेबसाइट पर एक टीज़र इस गाड़ी का जारी किया गया है| जिसमें इसकी ग्रिल में काफी बड़े बदलाव किए गए हैं| इस बार आगे की जो ग्रिल है वह बिल्कुल अलग देखने को मिलने वाली है|
अगर इंटीरियर की बात करें तो आपको गाड़ी में वायरलेस चार्जर, वेंटीलेटर सीट, लेवल-2 ADAS, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई बीम एसिस्ट, 6 एयरबैग, एबीएस और 360 डिग्री कैमरा का सपोर्ट भी मिलेगा | इस गाड़ी 18 इंच के ALLOY WHEELS मे LED हेडलाइट दिए जाएंगे |
टोयोटा ग्लैंजा के इंजन में भी हो सकता है बदलाव
किसी भी गाड़ी को पावरफुल उसका इंजन बनता है और टोयोटा अपने इंजन के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है|फिर चाहे वह टोयोटा की फॉर्च्यूनर हो या टोयोटा इनोवा| इन गाड़ियों में बहुत ही जबरदस्त इंजन दिए जाते हैं|

इसलिए इस बार भी टोयोटा की तरफ से आने वाली टोयोटा ग्लैंजा में आपको 1.2 लीटर की क्षमता वाला तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है| जो की काफी बेहतर पावर जेनरेट करेगा| यह गाड़ी आपको मैन्युअल और ऑटोमेटिक वेरिएंट में भी देखने को मिलेगी|
Also Read: (7 Seater) Sabse Sasti CNG Car : 3 सबसे सस्ती CNG कार 7 Seater
Toyota Glanza Mileage
आज के दौर में वैसे भी पेट्रोल के दाम काफी महंगे हो गए हैं| इसलिए अधिकतर लोगों को यह जरूरत होती है कि उनके पास एक बेहतर माइलेज देने वाली कार हो तो ऐसे में अगर आपको एक बेहतर माइलेज चाहिए| तो टोयोटा की ग्लैंजा आपको 30 किलोमीटर पर लीटर तक का एवरेज दे सकती है|
बाकी यह कंपनी द्वारा दावा किया गया है| अब इसमें भी यह देखना भी जरूरी होता है कि आप गाड़ी मैन्युअल ले रहे हैं ऑटोमेटिक की ऑटोमेटिक गाड़ी में एवरेज कम मिलता है मैन्युअल गाड़ी का मुकाबला बाकी कंपनी की तरफ से जो दावा किया गया है वह दवा है कि गाड़ी 1 लीटर में 30 किलोमीटर का सफर तय कर सकती हैं|
Toyota Glanza Facelift Launch Date

टोयोटा की तरफ से इस बार भारतीय बाजार में कुछ दिन पहले टोयोटा की नई फॉर्च्यूनर लीडर का नया मॉडल लॉन्च किया गया है| जिसके बाद से टोयोटा की ऑफिशल वेबसाइट पर टोयोटा ग्लैंजा का फेसलिफ्ट version का टीज़र लॉन्च किया गया है|
ऐसे में अगर आप इंतजार कर रहे हैं इस गाड़ी को खरीदने का आपको बता दें कि भारतीय बाजार में यह गाड़ी 14 अक्टूबर को लांच होगी|
1 thought on “Toyota Glanza Facelift: जबरदस्त लुक के साथ लांच होने जा रही Toyota Glanza, होंगे बड़े बदलाव”