Honda SP125 की वाट लगाने आ गयी HERO की दमदार Bike, सभी को कर देगी खुश

Newsvarsh Desk: वैसे तो भारतीय बाजार में होंडा की SP125 बाइक को ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. क्योंकि यह गाड़ी चलने मे भी काफी दमदार है और माइलेज भी गाड़ी काफी अच्छा देती है. लेकिन इसको बड़ी टक्कर देने के लिए Hero कंपनी ने नई बाइक भारतीय बाजार में उतार दी है.

जी हां आपको बता दे की हीरो कंपनी ने आपके बजट में ही एक नई बाइक लॉन्च कर दी है. जिसका नाम Hero Xtreme 160R 4V है. इस गाड़ी में कंपनी ने काफी बेहतर इंजन दिया है और गाड़ी आपको काफी अच्छे दाम में मिल जाती है. देखा जाए तो इस बाइक को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. क्योंकि इसका लुक स्पोर्टी टाइप में बनाया गया है.

Read Also: सड़कों पर गदर मचाती है Hero की ये Bike, फीचर्स और माइलेज देख की लोग हुए दीवाने

Hero Xtreme 160R 4V Engine

हीरो की तरफ से आने वाली Hero Xtreme 160R 4V गाड़ी में कंपनी नाम काफी बेहतर इंजन दिया है देखा जाए तो कंपनी की तरफ से इस गाड़ी में 163.2cc का इंजन दिया गया है जो अधिकतम 16.6 bhp की पावर और 14.6nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. एक्सपर्ट की माने तो यह गाड़ी लगभग 48.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है, और इस गाड़ी में 5 गियर दिए गए हैं.इसमें आप अधिकतम 12 लीटर तक पेट्रोल डाल सकते हैं. 

Hero Xtreme 160R 4V Features 

इस गाड़ी के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल ऑडोमीटर, डिजिटल स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज, डिजिटल फ्यूज गेज, हजार्ड वार्निंग इंडिकेटर, डिजिटल टेकोमीटर, स्टैंडर्ड अलार्म, डिजिटल ट्रिप मीटर, Gear इंडिकेटर, लो फ्यूल इंडिकेटर, सर्विस रिमाइंडर इंडिकेटर, डीआरएल, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टर्न सिग्नल, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स इस गाड़ी में शामिल किए गए हैं.

Hero Xtreme 160R 4V Price

हीरो की तरफ से यह गाड़ी तीन वेरिएंट में लॉन्च की गई है. पहला Hero Xtreme 160R 4V स्टैंडर्ड वेरिएंट है. जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,28,494 है. इसके बाद दूसरा वेरिएंट हीरो की तरफ से आता है Hero Xtreme 160R 4V Connected जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,33,966 रुपए है. इसके बाद तीसरा वेरिएंट Hero Xtreme 160R 4V Pro आता है. जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,37,638 रुपए है. 

1 thought on “Honda SP125 की वाट लगाने आ गयी HERO की दमदार Bike, सभी को कर देगी खुश”

Leave a Comment