Newsvarsh Desk: आज के समय में पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाने की वजह से मध्य वर्गी परिवारों के लिए काफी समस्या उत्पन्न हो रही है. क्योंकि गाड़ियों का अच्छा माइलेज ना होने की वजह से बार-बार पेट्रोल भाराना पड़ता है. ऐसे में गाड़ियों से चलना काफी ज्यादा महंगा हो गया है. लेकिन अगर आप इस महंगाई भरे दौर में बेहतरीन माइलेज वाली गाड़ी खोज रहे हैं. तो यह खबर आपके काफी काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसी बेहतरीन बाइक के बारे में बताएंगे जो 1 लीटर तेल भरने पर काफी लंबी दूरी तय करती हैं और इनका माइलेज भी काफी जबरदस्त है.
जिन गाड़ियों के बारे में आज हम चर्चा करने जा रहे हैं. वह गाड़ियां चलने में भी काफी दमदार है, और यह गाड़ी देखने में भी काफी अच्छी लगती हैं. ऐसे में आपकी दोनों ही ज़रूरतें पूरा होने वाली है, यानी कि यह गाड़ी माइलेज भी अच्छा देती है और देखने और चलने दोनों में काफी ज्यादा बेहतरीन है. अन्य कंपनियां के महंगी गाड़ियों के मुकाबले यह काफी सस्ते में भी मिल जाती हैं
Also Read: खरीद लो ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, आ जाएगी जेब में हरियाली, स्कूटर चलाओ ऐसा, जो बचाता रहे पैसा
Bajaj Platina (बजाज प्लैटिना)
जहां बात आती है अच्छा माइलेज देने की वहां बजाज की प्लैटिना गाड़ी का जरूर जिक्र किया जाता है. जी हाँ, भारतीय बाजार में बजाज कंपनी द्वारा निकल गई प्लैटिना बाइक सड़कों पर 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है. यह गाड़ी भारतीय बाजार में Ex-Showroom कीमत 61 हज़ार रुपए में उपलब्ध है. कंपनी द्वारा इस गाड़ी में 102cc का इंजन मिलता है. इस गाड़ी में 4 गियर लगाने का विकल्प दिया गया है. इसकी तेल टैंक की क्षमता 11 लीटर है.
TVS Sport (TVS स्पोर्ट)
जहां बात हो रही हो अच्छे माइलेज की वहां टीवीएस की तरफ से आने वाली टीवीएस स्पोर्ट मॉडल का नाम जरूर आता है. इस गाड़ी में 109cc का इंजन दिया गया है. इसके अलावा इस गाड़ी में चार गियर लगाने का विकल्प भी दिया गया है. माइलेज की बात करें तो यह गाड़ी सड़कों पर 69 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है. इस गाड़ी के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी लगभग 10 लीटर है. फिलहाल अगर इस गाड़ी के दाम की बात करें तो यह गाड़ी एक्स-शोरूम कीमत 61 हज़ार रुपए में उपलब्ध है.
Hero HF Deluxe
वैसे तो भारतीय ग्राहकों द्वारा हीरो की गाड़ियां काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं. लेकिन जहां बात हो रही हो माइलेज की वहां सबसे पहला नाम HF Deluxe (एचएफ डीलक्स) का आता है. इस गाड़ी में कंपनी द्वारा 97.2cc का इंजन दिया गया है. यह गाड़ी सड़कों पर 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है. वही इस गाड़ी में 9.1 लीटर की तेल टंकी प्रदान की गई है. अगर हम इसके दाम की बात करें तो यह गाड़ी भारत में एक्स शोरूम कीमत 56,194 रुपए में उपलब्ध है.