Cheapest Electric Car: ये 3 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां है, देती हैं 300 किलोमीटर तक का माइलेज

Cheapest Electric Car: आज के समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की दिन प्रतिदिन मांग बढ़ती ही जा रही है लेकिन ग्राहकों के सामने यह बड़ी चुनौती आ रही है कि जो इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं वह काफी महंगे दामों में मिल रही है जिसे हर कोई खरीद नहीं सकता है.

ऐसे में आज हम आपको भारत में मौजूद ऐसे तीन इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में बताएंगे जो भारतीय बाजार में सबसे सस्ते दामों पर उपलब्ध है और फीचर्स भी इन गाड़ियों में काफी ज्यादा बेहतरीन प्रदान किए गए हैं. तो चलिए  जानते हैं कि वह कौन-सी 3 इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं. जो भारतीय बाजार में काफी सस्ते दामों में उपलब्ध है. इन गाड़ियों में काफी सारी खूबियां हमें देखने को मिलती है. जैसे कि अगर रेंज की बात करें. तो यह गाड़ियां एक बार फुल चार्ज करने पर 320 किलोमीटर तक का भी सफर तय कर सकती हैं.

Read Also: बेहतर माइलेज चाहिए तो घर ले जाए TATA Altroz CNG, माइलेज देगी ऐसा की दिल खुश हो जाएगा

MG Comet 

यह गाड़ी भारतीय बाजार में एक्स शोरूम कीमत 7.98 लाख रुपए से शुरू होती है. जिसका टॉप एंड वेरिएंट 10.63 लाख रुपए तक जाता है.

कंपनी द्वारा इस गाड़ी में 17.3 kWh की बैटरी दी गई है. जिसकी मदद से इस गाड़ी का मोटर 41bhp की पावर और 110nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस गाड़ी को एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप इस गाड़ी से 230 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकते हैं, और इसमें आपको 4 लोगों के बैठने की जगह मिलती जाती है.

Tata Tiago Ev

भारतीय बाजार में टाटा की तरफ से आने वाली टियागो गाड़ी का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भारतीय ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. इस गाड़ी की Ex-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपए से शुरू होती है और इसका टॉप मॉडल 12.04 लाख रुपए में उपलब्ध है. यह गाड़ी एक बार फुल चार्ज करने पर 315 किलोमीटर तक का सफर है कर सकती है. 

Tata Tigor Ev

टाटा की तरफ से आने वाली काफी बेहतरीन गाड़ी टाटा टीगोर भी भारतीय बाजार में काफी सस्ते दामों में उपलब्ध है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपए से शुरू होती है और 13.75 लाख रुपए तक जाती है. 

इस गाड़ी में कंपनी द्वारा 26kWh की बैटरी दी गई है. जिसकी मदद से इस गाड़ी का मोटर 73.75bhp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस गाड़ी में बूट स्पेस लगभग 316 लीटर का है और सीटिंग कैपेसिटी इस गाड़ी की 5 सीटर रहने वाली है. वही इस गाड़ी को फुल चार्ज करने में 7.5 घण्टे का समय लगता है. एक बार फुल चार्ज करने पर यह गाड़ी लगभग 315 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है. 

1 thought on “Cheapest Electric Car: ये 3 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां है, देती हैं 300 किलोमीटर तक का माइलेज”

Leave a Comment