ITR भरने वाले हो जाए सावधान! वर्ना फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में, जान ले यह नियम

Newsvarsh Desk: भारत में हर साल इनकम टैक्स भरना जरूरी होता है. यदि आप इनकम टैक्स नहीं भरते हैं. तो आपके ऊपर बड़ी कार्रवाई होती है. लेकिन आईटीआर भरने से पहले आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है. अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आप बड़ी मुसीबतें फस सकते हैं.

Read Also: Oneplus N6 Lite Price: 7000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच हुआ Oneplus N6 Lite स्मार्टफोन

अगर आप आईटीआर दाखिल करने जा रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए. यदि आप जरूर दस्तावेजों का ध्यान नहीं रखते हैं. तो आपका आईटीआर दाखिल नहीं हो पाएगा और आपको काफी बड़ी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है. तो आईए जानते हैं कि आपको आईटीआर दाखिल करते वक्त किन विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है और आपके पास क्या दस्तावेज होने जरूरी है जब आप आईटीआर दाखिल करने जा रहे हैं.

इस बात का रखें ध्यान

आज के समय में काफी लोग आईटीआर फाइल करने जाते हैं. लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता है कि हमें आईटीआर दाखिल करते वक्त किस फॉर्म को भरना है. अधिकतर लोग यहीं पर गलती करते हैं, लोग समझ ही नहीं पाते कि हमें किस फॉर्म को भरना चाहिए.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको अपनी कमाई के अनुसार और आप कहां से पैसे कमाते हैं उसके आधार पर ही फॉर्म चुनना चाहिए. इसके अलावा आपके बचत खाते और आपकी किन जगहों से आमदनी आ रही है, उसका ब्योरा भी फॉर्म में देना पड़ता है. इसलिए फॉर्म चुनते वक्त यह बातें ध्यान में रखें और जो फॉर्म आपके दायरे के हिसाब से आता है उस फॉर्म का चुनाव करें.

गिफ्ट पर भी लगेगा टैक्स

जी हां इनकम टैक्स विभाग के नए नियम के अनुसार अब आप यदि आईटीआर फाइल करते हैं. तो आपको सबसे पहले आपके पैन कार्ड से जुड़े जितने भी बैंक अकाउंट है. उनको वेरीफाई करना होगा. इसके अलावा यदि आपको 1 साल में 50 हज़ार से अधिक के गिफ्ट मिलते हैं. तो उस पर भी आपको टैक्स देना अनिवार्य है. इसके अलावा फार्म 26AS और फॉर्म 16/16A का भी मिलान करना बेहद जरूरी है. तो फॉर्म भरते वक्त ऐसी विशेष बातों का ध्यान जरूर रखें.

2 thoughts on “ITR भरने वाले हो जाए सावधान! वर्ना फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में, जान ले यह नियम”

Leave a Comment