Newsvarsh Desk: अगर आपका भी बजट काफी कम है और आप कम बजट में भी एक सुरक्षित कार खरीदने की सोच रहे हैं. तो आपको टाटा की तरफ से आने वाली 5 स्टार रेटिंग कर Tata Punch काफी पसंद आ सकती है. क्योंकि यह गाड़ी टाटा की तरफ से काफी कम कीमतों में बेहतर सुरक्षा और दमदार फीचर्स ऑफर करती है.
जो लोग भी अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित गाड़ी खरीदना चाहते हैं. उनके लिए Tata Punch एक बेहतर विकल्प हो सकता है. क्योंकि टाटा की तरफ से लांच की गई यह गाड़ी बेहद ही कम कीमत में 5 स्टार सुरक्षा प्रदान करती है. Tata Punch गाड़ी बेहतर माइलेज देने में भी सक्षम है. देखा जाए तो इस गाड़ी में इंजन भी काफी पावरफुल दिया गया है.
Tata Punch Features
फीचर्स के मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि, Tata की Punch गाड़ी को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. यानी कि यह टाटा की तरफ से आने वाली सबसे सस्ती और सबसे सुरक्षित कार है. देखा जाए तो इस गाड़ी में आपको पावर स्टीयरिंग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 2 एयरबैग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एलॉय व्हील्स, पावर विंडो सीट्स और फोग लाइट जैसे फीचर्स गाड़ी में मिलते हैं.
Tata Punch इंजन
कंपनी की तरफ से इस गाड़ी में 1199 सीसी का 1.2 L Revotron इंजन दिया गया है. जो अधिकतम 86.63 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. वही इस गाड़ी में आपको 37 लीटर की तेल टंकी मिल जाती है. इस गाड़ी में आपको लगभग 366 लीटर का बूट स्पेस भी दिया गया है.
Tata Punch Price
टाटा ने उन सभी के लिए यह गाड़ी लांच की है जो काफी कम कीमतों में 5 स्टार सुरक्षा चाहते हैं. देखा जाए तो टाटा की तरफ से आने वाली यह सुरक्षित कार भारतीय बाजार में पेट्रोल वर्जन एक्स-शोरूम कीमत 6.59 लाख रुपए की कीमत में उपलब्ध है.
1 thought on “6 लाख में खरीदे फैमिली के लिए 5 Star Rating कार, 30kmpl माइलेज, फीचर्स शानदार”