PM Vishwakarma Yojana 2026: सरकार देगी बिना गारंटी 3 लाख रुपए का लोन, देखें पूरा प्रोसेस

Newsvarsh Desk: देश में मौजूद बेरोजगार लोगों के लिए सरकार ने यह नया नियम जारी किया है. जिसके अंतर्गत जो भी लोग अपना खुद का कारोबार करना चाहते हैं, उन्हें सरकार की तरफ से बिना किसी गारंटी की 3 लाख रुपए तक की मदद की जा रही है.

जी हां विश्वकर्मा जयंती के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम विश्वकर्म योजना का अनावरण किया गया. इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है कि, देश में जो लोग भी बेरोजगार हैं लेकिन वह खुद का कोई कारोबार शुरू करना चाहते हैं. ऐसे लोगों को सरकार आर्थिक रूप से मदद करेगी और बिना किसी गारंटी के उन्हें 3 लाख रुपए तक की धनराशि प्रदान करेगी

Read Also: Bal Shramik Vidya Yojana: बच्चों को हर महीने मिलेंगे 1200 रुपए, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

इस योजना की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि भारत सरकार की तरफ से यह लोन बिना किसी गारंटी के देशवासियों को प्रदान किया जा रहा है. जरूरतमंदों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए पीएम विश्वकर्म योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई है.

ऐसे कारोबार करने वालों को मिलेगा 3 लाख का लोन

भारत सरकार की तरफ से चलाई जा रही पीएम विश्वकर्म योजना के तहत जो लोग भी 3 लाख रुपए की आर्थिक मदद चाहते हैं. तो यह जरूर ध्यान दें कि सरकार ने कुछ चुनिंदा कामों के लिए ही यह योजना लागू की है. जो लोग भी यह कारोबार कर रहे होंगे उन्हें ही इस योजना तहत बिना गारंटी लोन दिया जाएगा.

कारपेंटर (बढ़ई)

लोहार

ताला बनाने वाले

सुनार

नाव बनाने वाले

टूल किट निर्माता

पत्थर तोड़ने वाले

मोची/जूता कारीगर

टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले

गुड़िया और अन्य खिलौना निर्माता (पारंपरिक)

नाई

मिट्टी के बर्तन बनाने वाले (कुम्हार)

मूर्तिकार

राज मिस्त्री

मछली का जाल बनाने वाले

धोबी

दर्जी

माला बनाने वाले

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

जो लोग ए म विश्वकर्म योजना के तहत लोन लेना चाहते हैं उन्हें कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी. जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी.

1 thought on “PM Vishwakarma Yojana 2026: सरकार देगी बिना गारंटी 3 लाख रुपए का लोन, देखें पूरा प्रोसेस”

Leave a Comment