Bal Shramik Vidya Yojana: बच्चों को हर महीने मिलेंगे 1200 रुपए, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

Newsvarsh Desk: सरकार द्वारा हर साल कोई ना कोई नई स्कीम लोगों को सहायता करने के लिए लाई ही जाती है | ऐसे में हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक नई योजना शुरू की गई है जिसका नाम बाल श्रमिक विद्या (Bal Shramik Vidya Yojana) योजना है | इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के तमाम गरीब वर्ग से आने वाले बच्चों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने ₹1000 से लेकर ₹1200 तक की मदद की जाएगी |

Read Aslo: मालदीव का ₹1000 भारत में कितने रुपये के बराबर होगा, तुरंत जान लीजिए

किसे मिलेगा बाल श्रमिक विद्या योजना का लाभ

ए जानते हैं कि आखिरकार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही बाल श्रमिक विद्या योजना का लाभ किन बच्चों को मिलेगा | तो आपकी जानकारी के लिए बता दे प्रदेश में मौजूद ऐसे बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके माता या फिर पिता की मृत्यु हो चुकी है या माता और पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है अथवा जिनकी माता या पिता में से कोई एक भी यदि विकलांग है | तो ऐसे बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा | सरकार ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के अच्छे परवरिश के लिए उन्हें आर्थिक रूप से मदद पहुंचाने के लिए यह योजना चला रही है |

(Bal Shramik Vidya Yojana) बाल श्रमिक विद्या योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड 

आय प्रमाण पत्र 

राशन कार्ड 

पासपोर्ट साइज फोटो 

निवास प्रमाण पत्र

परिवार रजिस्टर नकल

(Bal Shramik Vidya Yojana) बाल श्रमिक विद्या योजना के लिए आवेदन कैसे करें

इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश में मौजूद आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सरकार द्वारा हर महीने लड़कों को ₹1000 और लड़कियों को ₹1200 की हर महीने सहायता की जाएगी |

इस योजना में आवेदन करने के लिए आप अपने नजदीकी ग्राम पंचायत अधिकारी के पास जाकर भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं | इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है |

1 thought on “Bal Shramik Vidya Yojana: बच्चों को हर महीने मिलेंगे 1200 रुपए, जानिए कैसे मिलेगा लाभ”

Leave a Comment