Newsvarsh Desk: जिंदगी में अगर कड़ी मेहनत की जाए तो कुछ भी हासिल करना संभव है ऐसे ही एक कहानी हम आपके समक्ष पेश करने जा रहे हैं जो एक गरीब किसान परिवार के बेटे की कहानी है.
हर किसी के जिंदगी में संघर्ष और दुख तो रहता ही, है लेकिन जो लगातार कड़ी मेहनत करता है और सही दिशा में कार्य करता है उसे सफलता अवश्य मिलती है. ऐसे ही एक कहानी है, गरीब किसान परिवार के बेटे की, जो आपको आज काफी प्रेरित करेगी जीवन में कड़ी मेहनत करने के लिए और किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए.
यह कहानी है एक छोटे से गांव में जन्मे ललित केशरे की, जो आज के समय में स्टॉक ब्रोकिंग फॉर्म Groww कंपनी के Co-founder और CEO हैं. इनका जीवन वैसे तो काफी चुनौतियों से भरा हुआ था, लेकिन कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने आज या मुकाम हासिल किया है.
शुरुआती जीवन
वैसे तो ललित केशरे का जन्म मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव लेपा में हुआ था, इन्होंने कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई अपने गांव में ही रहकर की. उनकी जिंदगी में बदलाव होना तब शुरू हुआ जब यह कक्षा 12वीं पास करके IIT का एंट्रेंस एग्जाम देते हैं, इसके बाद यह काफी अच्छी रैंक से आईआईटी का एग्जाम पास कर लेते हैं और एग्जाम पास करने के बाद इन्हें आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन मिल जाता है.
हालांकि देखा जाए तो यह एक गरीब किसान परिवार से आते थे, लेकिन पिता ने इन्हें पढ़ाई के लिए कभी कोई कमी नहीं की और इन्हें पढ़ाई के लिए काफी प्रेरित किया. जिसकी वजह से ललित केशरे ने अपनी पढ़ाई पूरी की और एक अच्छे विद्यालय में एडमिशन मिला.
फ्लिपकार्ट छोड़ बनाई खुद की कंपनी
आईआईटी की पढ़ाई पूरी करने के बाद ललित केशरे की नौकरी ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में प्रोडक्ट मैनेजर के पद पर हुई और उन्हें फ्लिपकार्ट कंपनी से हर महीने लाखों रुपए की सैलरी भी मिल रही थी.
लेकिन ललित केशरे के मन में शुरू से ही यह था कि अपना कुछ शुरू किया जाए और बड़े स्तर पर शुरू किया जाए तो जिंदगी में सबसे बड़ा रिस्क लेते हुए साल 2016 में इन्होंने फ्लिपकार्ट कंपनी की नौकरी से इस्तीफा दे दिया और अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर Groww नामक ब्रोकिंग कंपनी स्टार्ट की.
ऐसे मिली सफलता
साल 2016 में नौकरी छोड़ने के बाद ललित केशरे नाम अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर Groww कंपनी की nivy राखी और धीरे-धीरे यह कंपनी सफलता की ऊंचाइयों को चूमने लगी. कंपनी का प्रदर्शन इतना अच्छा रहा कि इसे सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म का खिताब भी मिला.
आज इस कंपनी में बड़े-बड़े निवेशक अपना पैसा लगाए हैं. जैसे की माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, सीकोइया कैपिटल और टाइगर ग्लोबल जैसे लोगों ने इस कंपनी को आगे बढ़ाने में पैसा लगाया. आज यह कंपनी 5000 करोड़ से भी ऊपर की बन चुकी है.
1 thought on “Success Story: किसान के बेटे ने खड़े कर दी 5000 करोड़ की कंपनी, आज करते हैं 1000 लोग काम”