Property New Rule: रजिस्ट्रार ऑफिस में बढ़ती भीड़ को देखते हुए और लोगों को असुविधा न हो इसके लिए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए यह ऐलान किया है कि, अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री किसी भी रजिस्ट्रार ऑफिस से कर सकेंगे.
जी हां आपको बता दें दिल्ली सरकार की तरफ से बहुत बड़ा फैसला लिया गया है. अब से दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदने वालों को काफी आसानी होगी क्योंकि दिल्ली सरकार ने ‘एनीव्हेयर रजिस्ट्रेशन पॉलिसी’ – Anywhere Registration Policy) को पूरे दिल्ली में लागू कर दिया है. जिसके तहत अब कोई भी यदि प्रॉपर्टी खरीद कर उसकी रजिस्ट्री कराना चाहता है तो, वह दिल्ली के किसी भी सब – रजिस्ट्रार ऑफिस में जाकर के अपनी रजिस्ट्री करा सकता है.
Read Also: Atal Pension Yojana: अब से पति पत्नी को मिलेगे 5000 रुपए महीना, रोजाना 7 रुपए जमा करके
नया नियम लाने का कारण
दिल्ली के राजस्व मंत्री अतिथि ने बताया कि आए दिन लोगों द्वारा यह शिकायत थी कि, दिल्ली की रजिस्ट्रार ऑफिस में काफी भीड़ लग जाती है. जिसकी वजह से काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे में इस समस्या का हल दिल्ली सरकार ने निकाल दिया है, नए नियम के अनुसार अब कोई भी व्यक्ति दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदता है, तो वह दिल्ली में मौजूद किसी भी सब – रजिस्ट्रार ऑफिस में जाकर के अपनी रजिस्ट्री करा सकता है.

एनीव्हेयर रजिस्ट्रेशन पॉलिसी लागू
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरे दिल्ली में यह नया नियम लागू कर दिया है. जिसके तहत कोई भी व्यक्ति अब दिल्ली में मौजूद किसी भी सब – रजिस्ट्रार कार्यालय से रजिस्ट्री करा सकता है. फिलहाल अधिसूचना के लिए नई पॉलिसी की फाइल को उपराज्यपाल के पास भेजा गया है.
नई पॉलिसी लाने का फायदा
दिल्ली में ‘एनीव्हेयर रजिस्ट्रेशन पॉलिसी’ लागू करने का सबसे बड़ा फायदा होगा कि अब आपको लंबी लाइनों में लगने की आवश्यकता नहीं होगी और काफी लंबे समय तक आपको इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आप दिल्ली के किसी भी सब-रजिस्ट्रार से अपनी प्रॉपर्टी के कागजात को अपने नाम पर रजिस्ट्री करा सकते हैं.
1 thought on “Property New Rule: प्रॉपर्टी खरीददारों के लिए खुशखबरी! अब किसी भी रजिस्ट्रार कार्यालयों से करा सके रजिस्ट्री, नया नियम हुआ लागू”