Loan Intrest: अगर आपको भी खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक आफ इंडिया या IDFC फर्स्ट बैंक में है. तो यह खबर आपके काफी काम की है, क्योंकि बैंकों ने काफी बड़ा बदलाव किया है. जिन भी ग्राहकों का इस बैंक में खाता है उनका बड़ा झटका लग सकता है.
जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बड़े साल के मौके पर लोगों को काफी बड़ा झटका स्टेट बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक आफ इंडिया और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की तरफ से देखने को मिला है.
Read Also: Bank FD: गारंटी 8.45% का रिटर्न चाहिए, तो FD करो इस बैंक में, ऑनलाइन घर बैठ करा सकते हैं FD
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इन बैंकों ने अपने पर्सनल लोन और ऑटो लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है. यानी कि अब से अगर आप इन बैंकों से पर्सनल लोन या ऑटो लोन लेते हैं. तो पहले के मुकाबले आपको ब्याज दरें ज्यादा चुकानी पड़ सकती है. यह बड़ा झटका नए साल के मौके पर इन तीनों बैंकों ने अपने ग्राहकों को दिया है.
इन तीनों बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें
SBI: इस साल स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से ऑटो लोन में वृद्धि कर दी गई है. यदि आप साल 2026 में स्टेट बैंक आफ इंडिया से कार लोन लेते हैं. तो आपको पहले के मुकाबले काफी महंगा पड़ सकता है. पहले स्टेट बैंक आफ इंडिया कर लोन 8.65% की ब्याज दरों पर उपलब्ध कर रहा था. जो अभी बढ़कर 8.85% हो चुकी है.
Union Bank of India: जिन भी ग्राहकों का खाता यूनियन बैंक आफ इंडिया में है या यूनियन बैंक आफ इंडिया से ऑटो लोन लेने की सोच रहे हैं. तो इस साल आपको ज्यादा कीमतें चुकानी पड़ सकती है. क्योंकि यूनियन बैंक आफ इंडिया ने भी अपने ऑटो लोन के ब्याज दरों में बदलाव किया है. पहले यूनियन बैंक आफ इंडिया ऑटो लोन 8.75% की ब्याज दरों पर उपलब्ध कर रहा था, जो अभी बढ़कर 9.15% हो गई है.
IDFC First Bank: साल 2026 में जो भी ग्राहक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं. तो उनके लिए काफी बुरी खबर है. क्योंकि साल के शुरुआत में ही आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने पर्सनल लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है. देखा जाए तो पहले यह पर्सनल लोन आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की तरफ से 10.49% की ब्याज दरों पर मिल रहा था. जो अभी बढ़कर 10.75% कर दिया गया है. यानी कि इस नए साल में आपको पर्सनल लोन की कीमतों पर ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ सकता है.