New Honda Elevate Facelift: दिवाली से पहले लॉन्च हो रही ये कार, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और लुक

New Honda Elevate Facelift: अगर आप भी टाटा की सीएर्रा और हुंडई की क्रेटा गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं| तो जरा ठहर जाइए क्योंकि भारतीय बाजार में होंडा की तरफ से Honda Elevate का Facelift वर्जन 6 अक्टूबर को लांच किया जा रहा है| इसलिए अगर आप अपनी दिवाली को बेहतरीन बनाना चाहते हैं| तो इस बार आप होंडा की Elevate गाड़ी को खरीद सकते हैं| जिसमें आपको बेहतरीन फीचर्स और लुक मिलने वाले हैं|

वैसे तो Honda कंपनी की काफी सारी गाड़ियां भारतीय बाजार में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है| लेकिन इन दिनों honda elevate का फेसलिफ्ट Version काफी चर्चा में है| क्योंकि इस बार कंपनी इस गाड़ी में अपने पुराने लुक से काफी बदलाव कर रही है| इसके अलावा फीचर्स गाड़ी में काफी बेहतरीन दिए गए हैं| तो अगर आपका भी प्लान है कि एक SUV गाड़ी खरीदना तो आप होंडा एलीवेट गाड़ी को खरीद सकते हैं| आईए जानते हैं कि आखिरकार आपको इस गाड़ी में क्या फीचर्स मिलेंगे और यह गाड़ी कि बजट में लॉन्च की जाएगी|

Honda elevate facelift Feature

वैसे तो फीचर्स गाड़ी में भर भर कर दिए गए हैं| जैसे की डीआरएल हेडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रिवर्स पार्किंग कैमरा| लेकिन जो इस बार बड़ा बदलाव हुआ है उस बड़े बदलाव की वजह से ऐसे लोगों को लाभ मिलेगा जो खास तौर पर गाड़ी को शहरों में चलते हैं या उन्हें बहुत ही पतली गलियों से निकलना होता है और गाड़ी निकालने में समस्या होती है| तो ऐसे लोगों के लिए इस बार इस गाड़ी में 360 डिग्री कैमरा मिलने वाला है| यह बड़ा बदलाव इस बार होंडा की तरफ से किया गया है| इसके अलावा आपको बता दें कि इस गाड़ी में आपको 17 इंच के एलॉय व्हील्स पहले की तरह ही मिलेंगे|

Honda Elevate Facelift Launch Date

देखा जाए तो इस बार इस गाड़ी में जो बड़ा बदलाव है वह इसके फ्रंट लुक में देखने को मिलेगा| क्योंकि ऐसा कंपनी कर सकती है कि इसमें आपको कनेक्ट डीआरएल हेडलैंप देखने को मिल सकता है जो कि इन दोनों काफी ज्यादा चर्चा में है|

Read Also: Best Car 2026: मात्र 7 लाख में ले जाए मारुति की हाई स्पीड गाड़ी, Seltos और Creta से भी तेज

आपको बता दे की कंपनी की तरफ से एक टीजर भी लॉन्च किया गया है| जिसमें गाड़ी का आगे वाला हिस्सा दिख रहा है| इसलिए इस बार इसके आगे का लुक काफी ज्यादा बदला हुआ नजर आएगा| आपको बता दें कि भारतीय बाजार में रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 अक्टूबर 2026 को लांच होने वाली है| इसलिए जो लोग भी दिवाली से पहले इस गाड़ी को खरीदना चाहते हैं| तो आप मात्र ₹21000 की बुकिंग अमाउंट जमा कर करके इस गाड़ी को बुक कर सकते हैं|

Honda elevate facelift इंजन के मामले में इन गाड़ियों से रहेगा मुकाबला

जिहा Honda elevate facelift में ऐसा बताया जा रहा है कि जो पहले 1.5 लीटर का इंजन आता था वही आने की उम्मीद है| आपको बता दें कि इस मौजूद इंजन में आपको 121 एचपी की पावर और 145nm का टॉर्क मिल जाता है| इसके अलावा इसमें आपको 6 स्पीड मैनुअल तथा ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का विकल्प मिलता है| आपको बता दें कि इस गाड़ी का मुकाबला सीधे हुंडई की क्रेटा,किया कि Seltos, Grand विटारा, टोयोटा हाई राइडर जैसी एसयूवी के साथ रहेगा| इसके अलावा इस गाड़ी की कीमत 6 अक्टूबर को कंपनी द्वारा बताई जाएगी

2 thoughts on “New Honda Elevate Facelift: दिवाली से पहले लॉन्च हो रही ये कार, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और लुक”

Leave a Comment