Newsvarsh Desk: भारतीय बाजार में मारुति की तरफ से लॉन्च की गई Maruti Brezza CNG वेरिएंट को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. लेकिन अब आप इस अच्छी सी गाड़ी को मात्र 2 लाख रुपए मे अपना बना सकते हैं. कंपनी की तरफ से इस गाड़ी में फिटेड सीएनजी टैंक मिल जाता है. देखा जाए तो मारुति ब्रेजा सीएनजी का माइलेज काफी बेहतर आपको मिलेगा.
Read Also: Toyota EV: Toyota लाने जा रहा इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज पर चलेगी 500KM
तो चलिए देखते हैं कि आखिरकार आप Maruti Brezza CNG वेरिएंट मात्र 2 लाख रुपए की डाउन पेमेंट पर कैसे खरीद सकते हैं. इसके अलावा गाड़ी में आपको फीचर्स और माइलेज किस प्रकार के मिल जाते हैं इसके ऊपर आगे चर्चा करेंगे.
खास बाते
कंपनी की तरफ से इस गाड़ी में 1.5 लीटर का सीएनजी फिटेड इंजन प्रदान किया गया है. जो अधिकतम 86.63 bhp की पावर और 121.5Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है.
देखा जाए तो यह गाड़ी SUV सेगमेंट में काफी बेहतर और प्रीमियम फीचर्स ग्राहकों को प्रदान कर रही है और माइलेज की बात करें. तो यह गाड़ी अधिकतम 25.51 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देने में सक्षम है.
सुरक्षा के लिहाज से देखें तो इस गाड़ी में आपको एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग, एंटी थेफ्ट अलार्म, दो एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, सीट बेल्ट वार्निंग, डोर एजार वार्निंग, इंजन इमोबिलाइजर, स्पीड अलर्ट, स्पीड सेंसिंग और ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर्स गाड़ी में शामिल है.
Read Also: Tata का दबदबा खत्म करने आ रही Maruti EV, 600KM की मिलेगी रेंज
2 लाख मैं ऐसे खरीदे मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी
अगर आप मात्र 2 लाख देकर Maruti Brezza CNG को घर ले जाना चाहते हैं, तो आईए देखते हैं कैलकुलेशन. देखा जाए तो Maruti Brezza का Lxi CNG वेरिएंट एक्स शोरूम-कीमत 10 लाख 35 हज़ार रुपए में उपलब्ध है. अगर आप 2 लाख जमा करके. बाकी 8 लाख 35 हज़ार का लोन कराते हैं 9.8 प्रतिशत की ब्याज दर से, तो आपको अगले 5 साल तक हर महीने 17,669 रुपए जमा करने होंगे.
2 thoughts on “Maruti Brezza CNG घर ले जाए मात्र 2 लाख के डाउनपेमेंट में, देखे पूरी कैलकुलेशन”